कोलकाता. चेन्नई में पहला वनडे शानदार अंदाज में जीतकर नए उत्साह और जोश से लबरेज पाकिस्तानी क्रिकेट टीम सोमवार को कोलकाता पहुंच गई।
टीम इंडिया के अधिकांश खिलाड़ी मंगलवार सुबह यहां पहुंचेंगे। भारतीय सितारे परिजनों के साथ नया साल मनाने के लिए टीम इंडिया के सितारों को एक दिन की छुट्टी दी गई है।
भारतीय टीम के सिर्फ कप्तान धोनी, रवींद्र जडेजा और अशोक डिंडा ही कोलकाता पहुंचे हैं। डिंडा कोलकाता के निवासी हैं जबकि धोनी का ससुराल कोलकाता में ही है। दोनों देशों के बीच दूसरा वनडे मैच 3 जनवरी को ईडन गार्डन में खेला जाएगा।
मेजबान टीम सीरीज में 0-1 से पिछड़ी हुई है। टेस्ट और टी-20 के बाद वनडे में भी पराजय मिलने के बाद से ही प्रशंसक धोनी ब्रिगेड से खासे नाराज हैं।
टीम इंडिया इस समय सीरीज में पीछे जरूर है, लेकिन इसमें ज्यादा घबराने की बात नहीं है। धोनी एंड कंपनी यदि राहुल द्रविड़ के कदमों पर चले तो पाकिस्तान पर पलटवार करना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।
सात साल पहले द्रविड़ एंड कंपनी का भी हाल कुछ ऐसा ही हुआ था। उस समय टीम की हालत और भी ज्यादा खस्ता थी। पाकिस्तान से हार मिली थी और वह भी पाकिस्तान के पेशावर शहर में।
उस समय टीम के कप्तान रहे राहुल द्रविड़ ने अपनी टीम को टूटने नहीं दिया और एक चमत्कार कर टीम को हिट करवा दिया।
आगे क्लिक कर जानिए, क्या था राहुल द्रविड़ का कारनामा...