होटल से स्टेडियम जाने वाले रास्तों पर फैंस की बेकाबू भीड़ जमा है। धुर्वा स्टेडियम जाने वाली सभी सड़कें जाम हैं। वाहनों की लम्बी कतारें लगी हुई हैं। पुलिस व प्रशासन पूरी तरह चौकस है। हर जगह सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं। पूरा शहर क्रिकेट के बुखार में तप रहा है। हर ओर बस क्रिकेट ही क्रिकेट है। स्टेडियम के चारों ओर तीन किलोमीटर की लम्बी लाइनें लगी हुई हैं।