POSTMORTEM: अफगानिस्तान पर मिली जीत, पर फिर खुली पोल

खेल डेस्क.टीम इंडिया ने विराट कोहली की फिफ्टी के दम पर आईसीसी ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुए ग्रुप ए के मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 23 रनों से शिकस्त दी, लेकिन इस जीत के लिए धोनी ब्रिगेड के पसीने छूट गए। अफगानिस्तान मैच जरूर हार गया, लेकिन उसने सभी खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया।
पाकिस्तान के खिलाफ वार्म-अप मैच में सामने आई टीम की खामियां अफगानिस्तान के विरुद्ध मुकाबले में भी देखने को मिलीं। इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया को अफगानिस्तान से सबक लेना होगा।
अफगानिस्तान जैसे कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज कुल 159 रन का स्कोर खड़ा कर पाए। सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 8 और गौतम गंभीर महज 10 रन बना कर आउट हुए। वहीं इस स्कोर का बचाव करने में भी टीम इंडिया को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। अफगानी बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 136 रन बनाए।
एक ओर जहां भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी, वहीं मेजबान श्रीलंका ने जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को बड़ी आसानी के साथ एकतरफा मुकाबलों में हराया।
आइए, जानते हैं धोनी ब्रिगेड अफगानिस्तान टीम से हुए मुकाबले से क्या-क्या सबक ले सकती है....
पसीना बहा कर जीती टीम इंडिया, वर्ल्ड चैंपियन टीम की खुली पोल
ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को हराया







