विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> India In T 20 World Cup

T 20 WC : घटिया खाना खाकर बीमार हुए युवराज-रैना

1 of 8 Photos

कोलंबो. टी-20 वर्ल्‍ड कप में अब तक खराब खेल दिखा रही टीम इंडिया (पढ़ें, ऐसे तो जल्‍द बाहर हो जाएगा भारत) को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह और सुरेश रैना ने बीमार होने के कारण पी सारा ओवल मैदान में टीम के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया (पढ़ें, भारत की क्‍या हो रणनीति) । भारत को रविवार को इंग्लैंड से भिडऩा है। टीम सूत्रों का कहना है कि अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले युवराज के गले में सूजन है जबकि रैना पेट में गड़बड़ी की समस्या से जूझ रहे हैं।  दोनों खिलाड़ी टीम के मेडिकल स्टाफ की निगरानी में हैं।

भारतीय टीम ने टीम होटल में उसे दिए जा रहे भोजन की क्‍वालिटी के बारे में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में संबंधित एजेंसी को इस मामले को देखने और समस्या को दूर करने को कहा गया है।

इससे पहले साउथ अफ्रीका के पांच खिलाड़ी फूड पॉइजनिंग और वाइरल फीवर के कारण बीमार पड़ गए थे। हालांकि, गुरुवार को हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले वे फिट हो गए। न्यूजीलैंड के तीन क्रिकेटरों को भी पेट में गड़बड़ी की शिकायत हुई थी।

भारत ने पाकिस्‍तान के खिलाफ खेले गए अभ्‍यास मैच और अफगानिस्‍तान से हुए मुकाबले में जो खेल दिखाया है, उसे लेकर टीम को पहले से ही जबरदस्‍त आलोचना  झेलनी पड़ रही है। वैसे भी टीम के आधे खिलाड़ी 30 साल से ज्‍यादा के हैं।  

आपकी राय

 

क्‍या श्रीलंका इस तरह के टूर्नामेंट की मेजबानी के लायक नहीं रह गया है...


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment