T-20 WORLD CUP: पहले मैच में जीता श्रीलंका, आज गंभीर पर नजर
Agencies
| Sep 19, 2012, 07:56AM IST
हंबनतोता/कोलंबो. अबूझ स्पिनर के नाम से प्रसिद्ध श्रीलंकाई गेंदबाज अजंथा मेंडिस ने अपनी फिरकी में जिम्बाब्वे को ऐसा उलझाया कि पूरी टीम 100 रन पर ढेर हो गई और श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप का उद्घाटन मुकाबला 82 रन से जीतकर शानदार आगाज किया।
टीम इंडिया आज टूर्नामेंट में ग्रुप-ए में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जहां सबकी निगाहें विराट कोहली पर रहेंगी। अभ्यास मैचों में कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया था। उनके अलावा रोहित शर्मा, युवराज सिंह, रैना, धोनी, सहवाग और गौतम गंभीर बड़ा स्कोर बनाने में सक्षम हैं।
चला मेंडिस का मैजिक, 82 रन से जीती श्रीलंका







