जयपुर। भारतीय टीम को जब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, उस समय कहा गया था कि हमारी टीम घर में शेर है। अब टीम से यह तमगा भी छिन गया है। घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज की हार के दौरान टीम की कई खामियां उजागर हुईं। कुछ महीने पहले तक धोनी की कप्तानी को जादुई कहने वाले पूर्व धुरंधर अब उनसे
कप्तानी छीनने की आवाज उठा रहे हैं। टीम इंडिया खामियों का पिटारा बन गई है। आखिर क्या है टीम इंडिया की बीमारी और क्या हो सकता है इसका इलाज, आगे जानें...