भारत ए ने इंग्लैंड को हराया
कप्तान अभिनव मुकुंद (57), मुरली विजय (76) और केदार जाधव (52) के शानदार अर्धशतकों से भारत ए ने इंग्लैंड को वनडे अभ्यास मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत 53 रन से पीट दिया। भारत ए ने पालम मैदान में 39 ओवरों में चार विकेट पर 224 रन बनाए। इंग्लैंड को 39 ओवर में डकवर्थ लुईस नियम के तहत 229 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन इंग्लैंड की टीम 36 ओवर में 175 रन पर लुढ़क गई। इंग्लैंड को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले इस हार से झटका लगा। इंग्लैंड भारत पहला वनडे 11 को राजकोट में खेला जाएगा।
(कोटला में भारत-पाकिस्तान तीसरे वनडे की एक तस्वीर)