कड़ाके की ठंड की परवाह नहीं
दिल्ली की रिकॉर्डतोड़ सर्दी ने भी हार मान ली और हजारों की संख्या में क्रिकेट के दीवाने सर्दी की परवाह किए गए इस हाई वोल्टेज मैच को देखने फिरोजशाह कोटला मैदान पर उमड़ पड़े। राजधानी का न्यूनतम तापमान आज 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस सत्र का सबसे कम तापमान था और सामान्य से पांच डिग्री कम था। अधिकतम तापमान भी 12.8 डिग्री सेल्सियस था, जो कि सामान्य से आठ डिग्री कम था।
(कोटला में भारत-पाकिस्तान तीसरे वनडे की एक तस्वीर)