भारत-पाकिस्तान के रंग में रंगे दर्शक
कई दर्शकों ने अपने चेहरे भारत और पाकिस्तान के रंगों से रंगे हुए थे। उनके एक गाल पर भारत का तिरंगा था तो दूसरे गाल पर पाकिस्तान का झंडा बना हुआ था। पाकिस्तान से आई दर्शकों की एक टोली अपने देश का झंडा लहराकर भारतीय दर्शकों की भीड़ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रही थी। पाकिस्तानी टोली में अब्दुल जलील यानी चाचा क्रिकेट भी शामिल थे, जो पाकिस्तान का मैच देखने के लिए दुनियाभर में घूमते हैं।
(कोटला में भारत-पाकिस्तान तीसरे वनडे की एक तस्वीर)