सचिन और जाफर ने जड़े शतक
ओपनर वसीम जाफर के नाबाद 137 रन और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के 108 के शानदार शतक की मदद से मुंबई ने बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्रिकेट क्वार्टर फाइनल के पहले दिन तीन विकेट पर 272 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे सचिन ने 233 गेंदों में 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 108 रन बनाकर दिखाया कि उनके अंदर रनों की भूख बाकी है। ओपनर जाफर 256 गेंदों में 16 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 137 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए है।
(कोटला में भारत-पाकिस्तान तीसरे वनडे की एक तस्वीर)