अब भी टेस्ट के लिए फिट हूं : लक्ष्मण
वीवीएस लक्ष्मण को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे हुए पांच महीने बीत गए हैं, लेकिन इस दिग्गज बल्लेबाज का मानना है कि वह अब भी टेस्ट प्रारूप में खेलने के लिए फिट हैं। भारतीय बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बारे में लक्ष्मण ने कहा कि यह सिर्फ अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने का मामला है। जब भी कोई बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलता है और अन्य बल्लेबाज उसके साथ खेलते हैं तो अच्छा स्कोर बन जाता है। लक्ष्मण ने कहा, 'मुझे लगता है कि पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा सीरीज के अलावा वनडे प्रारूप में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि विश्वकप के बाद भारतीय टीम का प्रदर्शन ठीक रहा और टी20 में भी हम अच्छा खेले।'
(कोटला में भारत-पाकिस्तान तीसरे वनडे की एक तस्वीर)