दांबुला. कुमार संगकारा (73) और महेला जयवर्धने (65) की पारियों पर पानी फेर भारत ने गौतम गंभीर (102) के शानदार शतकीय प्रहार तथा सुरेश रैना (65*) और इरफान पठान (34*) के बीच हुई 92 रनों की साझेदारी की बदौलत श्रीलंका को तीसरे वनडे में 5 विकेट से पटखनी दे डाली। मैच का फैसला रोमांचक क्षणों में 2 गेंद शेष रहते हुआ।
श्रीलंका ने पहले बल्ला संभाला और 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 286 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में वीरेंद्र (3) का विकेट सस्ते में खोने के बाद गौतम गंभीर, विराट कोहली (38), धोनी (31) की टिकाऊ पारियों के बाद रैना और पठान की आतिशी पारियों के सहारे भारत ने लक्ष्य 2 गेंद शेष रहते 49.4 ओवर में 5 विकेट पर 288 रन बनाकर हासिल कर लिया। गंभीर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
45 गेंद में 65 रन की बेहद जिम्मेदारी भरी पारी खेलने वाले सुरेश रैना को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
टीमें इस प्रकार से थीं -
श्रीलंका - तिलकरत्ने दिलशान, उपुल थरंगा, कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, दिनेश चंडीमल, एंजलो मैथ्यूज, जीवन मेंडिस, थिसारा परेरा, रंगना हेराथ, इसुरू उदाना और लासिथ मलिंगा।
भारत - वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, एमएस धोनी, इरफान पठान, आर अश्विन, जहीर खान, राहुल शर्मा और अशोक डिंडा।
Olympic Update: भारतीय नाविक क्वार्टर फाइनल में, शूटर बाहर
OLYMPIC UPDATE: विजेंद्र का शानदार आगाज, बाकी ने किया निराश