विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> India Vs Aus t20 Super 8 Live Score Sehwag Out

LIVE: वीरेंद्र सहवाग इंडिया की प्लेयिंग इलेवन से बाहर

Dainikbhaskar.com | Sep 28, 2012, 18:47PM IST
 
 


कोलंबो. मैन ऑफ द मैच शेन वाटसन के ऑलराउंड परफॉर्मेंस के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में भारत को 9 विकेट से हराया। टीम इंडिया द्वारा दिए 141 रन के टार्गेट को कंगारुओं ने 5 ओवर और 1 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।

 

भारत के लिए अब टी-20 वर्ल्ड कप के अगले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करना अनिवार्य हो गया है। धोनी ब्रिगेड अगला मैच 30 तारीख को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

 

मैन ऑफ द मैच वाटसन

 

शेन वाटसने ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाते हुए मैच विनिंग परफॉर्मेंस किया। उन्होंने पहले महज 34 रन देकर 3 विकेट झटके। वाटसन ने युवराज सिंह, सुरेश रैना और इरफान पठान को आउट किया।

 

इसके बाद बतौर ओपनर उन्होंने बेहतरीन 72 रन की पारी खेली। महज 42 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 2 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। उन्हें युवराज सिंह ने मनोज तिवारी के हाथों कैच करवा कर आउट किया।

 

ऑस्ट्रेलिया की दमदार गेंदबाजी

 

रैंकिंग में काफी नीचे काबिज रही ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। किसी भी बॉलर का इकॉन्मी रेट 10 रन प्रति ओवर तक नहीं पहुंचा। पैट क्युमिंस ने जहां कुल 16 रन देकर 2 विकेट झटके, वहीं मिचेल स्टार्क ने महज 27 रन देकर 1 विकेट लिया। सबसे महंगे रहे शेन वाटसने ने 34 रन खर्च जरूर किए, लेकिन साथ ही उन्होंने तीन सबसे कीमती विकेट झटके।


फेल हुए इंडियन बैट्समैन
 
टीम इंडिया का पहला विकेट तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर गिरा। सिंगल लेने के प्रयास में गंभीर रन आउट हुए। ऑस्ट्रेलियाई बॉलर पैट क्युमिंस ने गेंद को लात मार गंभीर को रन आउट किया। वे 12 गेंदों पर 17 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली महज 15 रन बना कर आउट हुए। गंभीर को रन आउट करने वाले क्युमिंस ने कोहली को डेनियल क्रिश्चियन के हाथों लपकवा कर आउट किया। मैच के आठवें ओवर में कोहली पुल शॉट की टाइमिंग सही नहीं रख पाए और आउट हुए। उन्होंने 15 रन की पारी में 2 चौके लगाए।

 

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज सस्ते में आउट हुए। युवराज सिंह महज 8 रन और रोहित शर्मा 1 रन बना कर आउट हुए। युवी को शेन वाटसन ने 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर मैक्सवैल के हाथों लपकवा कर आउट किया। इसी ओवर में 31 रन की जुझारू पारी खेलने वाले इरफान पठान वाटसन का दूसरा शिकार बने। अगली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर भारत का स्कोर 74 रन पर पांच विकेट कर दिया।
 

जीता पाकिस्तान


इससे पहले सुपर-8 स्टेज के तीसरे मैच में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराया (मैच रिपोर्ट)। साउथ अफ्रीका द्वारा दिए 134 रन के टार्गेट को पाक ने 8 विकेट गंवा कर दो गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। उमर अकमल ने बेहतरीन 43 रन की नाबाद पारी खेली।
 
वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने सहवाग को गैरजिम्मेदार खिलाड़ी करार देते हुए अपने करियर का सबसे बड़ा फ्रस्ट्रेशन बताया है। (पढ़िए, क्या बोले वीरू पर चैपल)
 
उमर अकमल की तूफानी पारी, 2 विकेट से जीता पाक
PHOTOS: वर्ल्ड कप के इतिहास का पहला सुपर ओवर, टूटे-बने कई रिकॉर्ड
'सहवाग टीम इंडिया के कोच का सबसे बड़ा सिरदर्द'

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment