विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> India Vs Australia Chennai Test Day 3 Live Score

धोनी की नाबाद डबल सेंचुरी, अब सचिन का रिकॉर्ड टूटने का इंतजार

1 of 11 Photos

चेन्नई टेस्ट का तीसरा दिन टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम रहा। धोनी ने एक ही दिन में दोहरा शतक ठोक अपने आलोचकों को करारा जवाब दे दिया। अब धोनी की निगाहें सचिन तेंडुलकर के टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर पर टिकी होंगी। अगर धोनी मैच के चौथे दिन 43 रन और बना लेते हैं तो वह सचिन का टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 248 नाबाद को तोड़ देंगे। 

मैच के तीसरे दिन के खेल में धोनी ने नाबाद दोहरा शतक ठोक टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने आठ विकेट के नुकसान पर 515 रन बना लिए हैं, धोनी 206 और भुवनेश्वर कुमार 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

धोनी की इस धमाकेदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी के आधार पर 135 रन की बढ़त ले ली है। माही ने जिस अंदाज में भुवनेश्वर के साथ तीसरे सत्र में बल्लेबाजी की उसने आज सचिन की सेंचुरी देखने पहुंचे दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

तीसरे दिन सचिन तेंडुलकर का विकेट जल्द गिर जाने के बाद विराट कोहली और धोनी ने टीम को संभाला, दोनों ने शतकीय साझेदारी की इस दौरान कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी दूसरी टेस्ट सेंचुरी ठोक दी। हालांकि शतक बनाने के बाद एक खराब शॉट खेल कोहली ने अपना विकेट गंवा दिया।  कोहली ने अपनी शतकीय पारी ( 107 ) में 15 चौके व एक छक्का लगाया।

विराट की जगह आए जडेजा को पैटिन्सन ने और अश्विन को लियोन ने बोल्ड कर भारत को  झटका दिया। हरभजन भी 11 रन बनाकर बोल्ड हो गए। इसके बार धोनी ने भुवनेश के साथ यादगार शतकीय साझेदारी कर कंगारुओं को
हैरान कर दिया।

तीसरे दिन सुबह टीम इंडिया को करारा झटका उस समय लगा जब सचिन तेंडुलकर को नाथन लियोन ने क्लीन बोल्ड कर दिया। सचिन कल के स्कोर में दस रन ही और जोड़ पाए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 380 रन बनाए हैं।

तस्वीरों में देखिए चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन किस तरह धोनी ने किया धूम-धड़ाका और पस्त हुए कंगारू...

 

24 फरवरी की खास खबरें

मिलिए इन 4 इंजीनियरों से, जिन्‍होंने कायम कर दी मिसाल

30 रुपये दिहाड़ी, इतने में घर चल जाएगा सरकार? अब तो बदलो टैक्‍स छूट से जुड़े ये बेतुके प्रावधान!

LIVE: टीम इंडिया को करारा झटका, सचिन शतक से चूके

हैवान या बाप? 50 हजार के लिए दोस्‍त से कराया बेटी का रेप!

मोना सिंह ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से की चुपके से शादी!

20 करोड़ की ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आर्मी का पीआरओ


आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment