ड्रा हुआ नागपुर टेस्ट, इंग्लैंड ने सीरीज पर जमाया 2-1 से कब्जा
Dainikbhaskar.com
| Dec 17, 2012, 15:24PM IST

नागपुर. वीसीए स्टेडियम में हो रहा सीरीज का फाइनल मुकाबला ड्रा हुआ। इयान बेल के शतक के बाद इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने कप्तान धोनी की सहमति से मैच को ड्रा घोषित किया।
1984 के बाद भारत में यह इंग्लैंड की पहली सीरीज जीत है। पूरी सीरीज में इंग्लैंड टीम का दबदबा रहा। इयान बेल ने नागपुर टेस्ट में शतक लगाया। कप्तान एलिस्टर कुक सीरीज के हीरो रहे।
भारत ने 2004 के बाद पहली बार घर पर टेस्ट सीरीज गंवाई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2004 में भारत को उसी के घर में हराया था।







