विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> India Vs England Pune t20 Live Score

टी-20: युवराज ने गैंगरेप की शिकार लड़की को समर्पित किया 'मैन ऑफ द मैच'

1 of 8 Photos

पुणे.  सुब्रतो रॉय सहारा स्टेडियम में हुए सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने पांच विकेट की दमदार जीत दर्ज की। टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद धोनी ब्रिगेड ने फटाफट क्रिकेट में मेहमान इंग्लैंड को हराया। युवराज सिंह ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस से टीम को यह शानदार जीत दिलाई। युवराज ने 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब दिल्‍ली में गैंगरेप की शिकार लड़की को समर्पित किया है।

 

युवराज सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें एक योद्धा क्यों बुलाया जाता है। टेस्ट सीरीज में फ्लॉप होने के बाद चारों ओर से लगातार उनकी बुराई हो रही थी। आलोचकों का कहना था कि वे अब खेलने के लिए फिट नहीं हैं और वे फिट खिलाड़ी का रास्ता रोके बैठे हैं। 
 
पुणे के सुब्रतो सहारा स्टेडियम में हुए पहले टी-20 मुकाबले में मैच विनिंग परफॉर्मेंस देकर उन्होंने सभी का मुंह बंद कर दिया।
 
3 विकेट और 36 रन के ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए युवराज को मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया। अवार्ड लेते समय युवी का एक और चेहरा सामने आया। उन्होंने अपने अवार्ड को दिल्ली गैंगरेप की पीड़िता को समर्पित किया। राजधानी में हुई इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना से वे काफी आहत दिखे।
 
मैच से पहले युवी ने ट्विटर पर भी अपना रोष व्यक्त किया था। उन्होंने लिखा था कि वे इस घटना से बहुत परेशान हैं। 
 
मैन ऑफ द मैच अवार्ड लेते हुए युवराज ने कहा, "दिल्ली की घटना बहुत दुखदायी है। मेरे सभी साथी इस घटना से स्तब्ध हैं। मैं नहीं जानता कि उस पीड़ित लड़की की तबियत अब कैसी है। मैं यह अवार्ड उस लड़की और उसके माता-पिता को समर्पित करना चाहता हूं। मैं लगातार इस घटना से जुड़ी खबरों को पढ़ रहा हूं और यह सब मेरे मन को परेशान कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि देश का हर नागरिक उस लड़की के ठीक होने की दुआ कर रहा है।"

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 158 रन का टार्गेट रखा था, जिसे मेजबान टीम ने 13 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 24 रन बनाए। 

युवराज ने स्टार परफॉर्मेंस देते हुए 3 विकेट लेने के साथ-साथ 36 रन की आतिशी पारी भी खेली। 

इस जीत के साथ ही भारत ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की लीड हासिल की।

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने 6 विकेट गंवा कर 157 रन बनाए। एलेक्स हेल्स ने सर्वाधिक 56 रनों का योगदान दिया।

युवराज सिंह इंडिया के लिए स्टार बॉलर रहे। उन्होंने 19 रन देकर 3 विकेट झटके। डिंडा ने भी 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

आगे क्लिक कर जानिए, मैच का बॉल टू बॉल अपडेट

 

हमारा अभियान:

दिल्ली गैंग रेप को लेकर जहां पूरे देश में बवाल मचा हुआ है, वहीं Dainikbhaskar.com भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत ऐसे अपराधों के खिलाफ अभियान चला आपकी आवाज बुलंद करने में लगा है। घटना के पहले दिन से ही हम अपने अभियान ''ब्लैक आउट इमेज'' (दिल्ली में रविवार रात चलती बस में हुए सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के समर्थन में) से ऐसी घटनाओं का सख्त विरोध कर रहे हैं। 

 
हम आपके साथ मिलकर एक अभियान चला रहे हैं। ''ब्लैक आउट इमेज'' को अपने फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वाल पिक्स बना जुड़िए हमारे इस अभियान से और दिल्ली गैंगरेप मामले में खुलकर जताइये अपना विरोध। याद रखें, आप जितनी ज्यादा इमेज करेंगे ब्लैक आउट, उतनी ही ज्यादा बुलंद होगी देश की आवाज...
 

 

युवराज का स्पेशल रिकॉर्ड


आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment