पुणे. टेस्ट सीरीज में करारी हार के बाद धोनी एंड कंपनी ने टी-20 में जीत दर्ज कर धमाकेदार वापसी की। पुणे के सहारा स्टेडियम में हुए मुकाबले में मेजबान ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया।
कैंसर की जंग जीतने वाले योद्धा युवराज सिंह ने एक बार फिर अपनी जांबाजी से टीम के लिए मैच विनिंग परफॉर्मेंस दिया। 3 विकेट लेने और आतिशी 36 रन बनाने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
युवी ने अपना अवार्ड दिल्ली रेप केस की पीड़िता के संघर्ष को समर्पित किया।
आगे क्लिक कर देखिए, भारत बनाम इंग्लैंड टी-20 की कुछ चुनिंदा तस्वीरें..