LIVE: कीवी टीम को जल्दी समेटना चाहेगी टीम इंडिया
बेंगलुरु. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहे टेस्ट मैच का दूसरा दिन मेहमान न्यूजीलैंड टीम के नाम रहा। पहली पारी में 365 रन का स्कोर बनाने के बाद कीवी टीम ने मेजबान भारत के 5 विकेट चटकाए। दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 283 रन बनाए। विराट कोहली 93 और कप्तान धोनी 46 रन बना कर नाबाद रहे।
मेजबान टीम अभी कीवी टीम द्वारा पहली पारी में बनाए 365 रन के स्कोर से 82 रन पीछे और उसके पांच बल्लेबाज सुरक्षित हैं।
टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने अर्धशतक लगा कर पारी को संभाला। गौतम गंभीर (2 रन), चेतेश्वर पुजारा (9 रन) और सचिन तेंडुलकर (17 रन) के सस्ते में आउट होने के बाद उन्होंने कप्तान धोनी के साथ मिल कर दिन बचा लिया। कोहली ने करियर की पांचवीं हाफ सेंचुरी लगाई।
पहले सेशन में गिरे 6 विकेट
दूसरे दिन का पहला सत्र गेंदबाजों के नाम रहा। भारतीय गेंदबाजों ने जहां जल्दी-जल्दी 4 विकेट लेकर कीवी पारी को 365 रन पर समेटा, वहीं पहली पारी खेलने उतरी मेजबान टीम ने अपने पहले 2 विकेट सस्ते में गंवा दिए। पहले सैशन में कुल 100 रन बने और 6 विकेट गिरे।
साउथी ने दिए दो झटके
पहली पारी खेलने उतरी टीम इंडिया का पहला विकेट 5 रन के योग पर गिरा। ओपनिंग बैट्समैन गौतम गंभीर महज 2 रन बना कर टीम साउथी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। इससे पहले वाले ओवर में गंभीर को जीवनदान मिला था। बाउल्ट की गेंद पर मैक्कुलम ने उनका कैच टपका दिया था, लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा सके।
अभी भारतीय पारी जरा संभली ही थी कि क्रीज पर नए आए चेतेश्वर पुजारा महज 9 रन बना कर साउथी का दूसरा शिकार बन गए। वे बाउल्ट के हाथों कैच हो कर आउट हुए। लंच होने तक साउथी ने महज 11 रन दे कर 2 विकेट चटकाए।
इससे पहले प्रज्ञान ओझा (99 रन दे कर 5 विकेट) और जहीर खान (83 रन देकर 2 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया न्यूजीलैंड ने पहली पारी 365 रन पर समेट दी। मेहमान टीम के लिए कप्तान रोस टेलर ने सर्वाधिक 113 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज वान विक ने 71 रन, मार्टिन गुप्टिल ने 53 रन और डग ब्रेसवैल ने 42 रन का योगदान दिया।
इंग्लैंड में मुरली कार्तिक का उड़ा मजाक
बेंगलुरु टेस्ट: रॉस टेलर के नाम रहा पहला दिन
PICS: कुछ ऐसा रहा कीवी कप्तान का जलवा
PHOTOS: महंगी पड़ गई कोहली की होशियारी







