विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> India Vs New Zealand t20 Match Chennai Live

LIVE: युवराज का कमबैक मैच, भारत करेगा पहले गेंदबाजी

Dainikbhaskar.com | Sep 11, 2012, 18:33PM IST
 
 


चेन्नई. ब्रेंडन मैक्कुलम की बेहतरीन बल्लेबाजी और जेम्स फ्रेंकलिन व काइल मिल्स की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने रोमांचक टी-20 मुकाबला 1 रन से जीत लिया। एम ए चिदंबरम स्टेडियम में हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड द्वारा बनाए 167 रन के जवाब में मेजबान टीम 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना सकी।
 
टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने जुझारू 70 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। कमबैक ब्वॉय युवराज सिंह ने बेहतरीन 34 रन बनाए।
 
न्यूजीलैंड के लिए काइल मिल्स ने 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जेम्स फ्रेंकलिन ने भी शानदार परफॉर्मेंस करते हुए 26 रन देकर 2 भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया।
 
168 रन का टार्गेट
 
ब्रेंडन मैक्कुलम के आतिशी अर्धशतक के दम पर पर न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 168 रन का टार्गेट रखा।
 
टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। मैक्कुलम ने सर्वाधिक 91 रन बनाए। केन विलियमसन ने 28 रन की पारी खेली। कप्तान रोस टेलर 28 रन और जेकब ओरम 18 रन बना कर नाबाद रहे।
 
भारत के लिए इरफान पठान सबसे सफल बॉलर रहे। उन्होंने महज 31 रन खर्च कर 3 विकेट हासिल किए। जहीर खान और लक्ष्मीपति बालाजी को 1-1 विकेट मिला।
 
तस्वीरों में देखिए मैच का पूरा हाल
 
 
 
YUVI को लेकर जज्बाती हुए जहीर, धोनी ने दिखाया गुस्सा
सिर्फ युवी ही नहीं खास, टीम में होगी तीन और धुरंधरों की वापसी
वर्ल्ड कप जिता कर बने चैंप, मिल गई सीनियर टीम में एंट्री
पाकिस्तान की हुई सबसे शर्मनाक हार... और टीम इंडिया बन गई स्टार

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment