बस क्रिसमस का कीजिए इंतजार, युवी लगाएंगे पाकिस्तान की वाट
नई दिल्ली. 'क्रिकेट डिप्लोमेसी' के जरिये भारत और पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के भारत दौरे पर सहमति जता दी है। दौरे के अंतर्गत मेहमान टीम दो ट्वेंटी-20 और तीन वनडे मैच खेलेगी। समझा जाता है कि विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के पाकिस्तान दौरे के दौरान दोनों मुल्कों के बीच यह सहमति बनी है।
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान टीम 22 दिसंबर को भारत के दौरे पर आएगी। दोनों देशों के बीच सीरीज की शुरुआत 25 दिसंबर को ट्वेंटी-20 मैच से होगी। पांचों मैच 25 दिसंबर से 6 जनवरी के बीच खेले जाएंगे। मैचों के स्थानों के बारे में फैसला अभी नहीं किया गया है। मैच के मेजबान शहर का निर्धारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और सरकार के सुरक्षा मामलों से जुड़े अधिकारी मिलकर जल्द ही करेंगे। इस मसले में पाकिस्तानी टीम की सुरक्षा से जुड़े पहलू को खासतौर पर ध्यान में रखा जाएगा।
युवराज सिंह की वापसी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली इस सीरीज का मजा दोगुना कर देगी।
CHAMP: युवराज को लगी चोट... दर्द से कराह उठी पूरी टीम इंडिया






