विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> India Vs Pakistan Delhi ODI Live Score Dhoni Out

आखिरी वनडे जीता टीम इंडिया, धोनी मैन ऑफ द मैच

1 of 14 Photos

नई दिल्ली. फिरोजशाह कोटला के ऐतिहासिक मैदान पर भारत ने पाकिस्तान को 10 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही धोनी एंड कंपनी ने क्लीन स्वीप को टाल दिया। पाकिस्तान ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया।

दूसरी तरफ सेलेक्टर्स ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया। टीम में सिर्फ एक बदलाव किया गया है। वीरेंद्र सहवाग की जगह चेतेश्वर पुजारा को शामिल किया गया है। फ्लॉपस्टार रोहित शर्मा टीम में बरकरार हैं।

कप्तान धोनी को जुझारू 36 रन की पारी और बेहतरीन विकेटकीपिंग करने के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। पाकिस्तान के स्टार ओपनर नासिर जमशेद को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला।

पढ़ें- आते ही छा गए शमी अहमद

टीम इंडिया की नए साल में यह पहली जीत है। भारत द्वारा दिए 168 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 48.5 ओवरों में ऑल आउट हो गई। भारत के डेब्यू ब्वॉय शामी अहमद ने 23 रन देकर 1 विकेट लिया। इशांत शर्मा को 3 और भुवनेश्वर कुमार को 2 विकेट मिले।

पाकिस्तान के लिए कप्तान मिस्बाह उल हक ने 39 और ओपनर नासिर जमशेद ने 34 रन बनाए।

भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के बाद लग रहा था पाकिस्तान यहां पर बड़ी जीत दर्ज कर सीरीज में मेजबान का सूपड़ा साफ कर देगा। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई बॉलिंग कर मैच का पासा पलट दिया।

भुवनेश्वर कुमार और डेब्यू करने वाले अमरोहा के शामी अहमद ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। एक छोर से शामी दबाव बना रहे थे, तो दूसरे छोर से भुवनेश्वर विकेट निकाल रहे थे। भुवनेश्वर ने ओपनर कामरान अकमल और यूनिस खान को सस्ते में आउट कर टीम को अच्छा आगाज दिया।

मिस्बाह उल हक और नासिर जमशेद के क्रीज पर जमने के बाद मैच भारत के हाथों से निकलता दिख रहा था, लेकिन मेजबान टीम के स्पिनर्स ने मैच में वापसी करवाते हुए इन दोनों को चलता किया। अश्विन ने दोनों बल्लेबाजों को आउट किया।


आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment