इशांत की बेहतरीन बॉलिंग
दिल्ली के बॉलर इशांत शर्मा ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने मैच विनिंग प्रदर्शन करते हुए मोहम्मद हफीज, उमर गुल और शोएब मलिक के कीमती विकेट झटके।
इशांत के ही ओवर में भारत को हफीज का विनिंग विकेट मिला। उन्होंने 9.5 ओवरों की गेंदबाजी में कुल 36 रन दिए।
शामी का शानदार डेब्यू
अमरोहा, यूपी के युवा गेंदबाज शामी अहमद ने दिल्ली में करियर का आगाज किया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कातिलाना प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाने वाले शामी ने अपनी लाइन और लेंथ से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को रनों के लिए तरसा दिया। मेहमान टीम को 168 रन का लक्ष्य आसान लग रहा था, लेकिन शमी ने अपनी 9 ओवर की गेंदबाजी में 4 ओवर मेडन डाल कर मुश्किल में डाल दिया।
भारत के लिए पदार्पण वनडे में 4 मेडन ओवर डालने वाले वे पहले बॉलर हैं। उन्होंने 23 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
फिर से हिट रहे मेरठ के भुवन
भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर अपनी सटीक लाइन और लेंथ से सबका दिल जीता। भुवन ने कुल 31 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने अपने दूसरे ही ओवर में कामरान अकमल को 0 पर पगबाधा आउट किया। इसके बाद उन्होंने यूनिस खान को क्लीन बोल्ड कर पाकिस्तान का स्कोर 14 रन पर 2 विकेट कर दिया।