जडेजा बने जादूगर
लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर अपनी बॉलिंग से टीम को मैच जितवाया। 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनाने वाले जडेजा ने 10 ओवरों की बॉलिंग में कुल 19 रन दिए। किफायती गेंदबाजी के साथ ही उन्होंने उमर अकमल का कीमती विकेट भी चटकाया।
अश्विन भी नहीं रहे कम
आर अश्विन एक बार फिर टीम के स्टार स्पिनर बन कर उभरे। उन्होंने मिस्बाह उल हक और नासिर जमशेद के अहम विकेट चटकाए।