खेल डेस्क. चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। टीम इंडिया चाहे जिस भी टीम के खिलाफ मैच क्यों न खेल ले, लेकिन पाकिस्तान के विरुद्ध होने वाले मुकाबले कुछ ज्यादा ही खास होते हैं।
दोनों टीमों के खिलाड़ी जब मैदान पर भिड़ते हैं तो अकसर गहमागहमी का माहौल बन जाता है। छोटी से छोटी हरकत भी कमेंट और स्लेजिंग जैसी लगती है। यदि गलती से दोनों टीमों के खिलाड़ी भिड़ भी जाएं तो भी एक बड़ा विवाद खड़ा हो जाता है।
पूर्व बल्लेबाज जावेद मियांदाद का विजयी छक्का आज भी फैन्स के जहन में ताजा है। मियांदाद के छक्के से ज्यादा खास था उनके द्वारा मैदान पर लगाई गई कुलाचें।
आगे क्लिक कर देखिए, भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबलों के कुछ यादगार लम्हे...