विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> India Vs Pakistan In November Gets Govt Nod

पांच साल बाद इंडिया आएंगे पाकिस्तानी, लौटेगा क्रिकेट रोमांच

Agency | Oct 30, 2012, 17:52PM IST
 
 

नई दिल्ली. सेंट्रल होम मिनिस्ट्री ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिसंबर-जनवरी में भारत के संक्षिप्त दौरे को मंजूरी दी जिससे दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध बहाल होने का रास्ता साफ हो गया।
 
गृह मंत्नालय और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों के बीच मंगलवार को यहां हुई बैठक में यह मंजूरी दी गई। पाकिस्तानी टीम को तीन वनडे और दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए 22 दिसंबर को भारत दौरे पर आना है।
 
दोनों देशों के बीच 2007 के बाद यह पहली द्विपक्षीय सीरीज होगी। पाकिस्तान ने 2007 के अंत में भारत का दौरा किया था। सीरीज के लिए चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद और बेंगलूरु की स्थल के रूप में पुष्टि हुई है। हालांकि, विस्तृत कार्यक्रम की अभी घोषणा की जानी है।
 
भारत और पाकिस्तान के बीच नंबवर 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बाद से क्रिकेट संबंध टूटे हुए हैं। हालांकि, वनडे वर्ल्ड कप और ट्वंटी-20 विश्वकप में दोनों टीमों के बीच मुकाबले हुए हैं। गत वर्ष पाकिस्तानी टीम ने मोहाली में भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेला था जबकि इस वर्ष बांग्लादेश में एशिया कप और हाल में श्रीलंका में ट्वंटी-20 विश्वकप से पहले दोनों टीमें अभ्यास मैच में और फिर सुपर आठ दौर में भिड़ी थीं।
 
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने केन्द्रीय गृह सचिव से मुलाकात कर इस दौरे के बारे में चर्चा की थी। शुक्ला ने कहा कि गृह मंत्नालय ने इस दौरे के सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद दौरे को अपनी मंजूरी दे दी है और पाकिस्तानी टीम 22 दिसंबर को भारत पहुंचेंगी।
 
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पिछले कुछ वर्षो में लगातार कोशिशों में जुटा रहा है कि दोनों के बीच किसी तरह क्रिकेट संबंध बहाल हो जाएं। बीसीसीआई ने पाकिस्तानी की घरेलू ट्वंटी-20 चैंपियन टीम सियालकोट स्टैलियंस को दक्षिण अफ्रीका में चैंपियंस लीग में खेलने की मंजूरी दी थी जिससे दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध बहाल होने की दिशा में खासी प्रगति हुई थी।
 
अब तो पाकिस्तानी टीम के भारत दौरे का रास्ता ही साफ हो गया है। भारत दौरे पर आयी इंग्लैंड टीम टेस्ट सीरीज के बाद क्रिसमस और नये वर्ष की छुट्टियों के लिए स्वदेश लौटेगी और वनडे सीरीज खेलने जनवरी में भारत आएगी। इस दौरान जो अंतराल मिला है बीसीसीआई ने उस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज रखकर एक तरह से जैकपाट पर हाथ साफ कर दिया है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment