विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> India Vs Pakistan In U 19 World Cup Quarterfinal

U-19 WC: सेमीफाइनल के लिए पाकिस्‍तान से होगी टीम इंडिया की टक्‍कर

Dainikbhaskar.com | Aug 16, 2012, 16:10PM IST
 
 


टाउन्सविले.मैन ऑफ द मैच रविकांत सिंह की घातक गेंदबाजी (21 रन दे कर 5 विकेट) के दम पर टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के क्वार्टर-फाइनल में एंट्री कर ली। अब उसका सामना चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।
एंडेवर पार्क में हुए ग्रुप मुकाबले में भारत ने पापुआ न्यू गिनी की टीम को 107 रन से हराया। इससे पहले टीम ने जिम्बाब्वे को हराया था।
बल्लेबाज विजय जोल ने 72 रन और ओपनर प्रशांत चोपड़ा ने 58 रन की पारियां खेल कर टीम को 204 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 205 रन के टार्गेट को हासिल करने उतरी पीएनजी टीम महज 97 रन पर ऑल आउट हो गई।
रविकांत सिंह ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 21 रन दे कर 5 विकेट झटके। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में जीत के हीरो रहे कमाल पासी ने 18 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए। बाबा अपराजित ने भी 2 विकेट ले कर जीत में योगदान किया।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment