खेल डेस्क. पाकिस्तान के हाथों वनडे सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पीठ में सूजन है जिसकी वजह से हो सकता है कि वह रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे-मैच में नहीं खेल पाएं। धोनी ने यह भी कहा है कि दिनेश कार्तिक को उनकी जगह टीम में मौका मिल सकता है। अगर धोनी मैच में नहीं खेले तो कप्तान कौन बनेगा? इस पर धोनी ने कहा कि इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है और उनके खेलने या ना खेलने के बारे में आखिरी फैसला रविवार को ही लिया जाएगा।
युवराज भी शनिवार को नेट अभ्यास से नदारद रहे। इस बारे में कप्तान धोनी का कहना है कि शनिवार को अनिवार्य नेट अभ्यास नहीं था, इसलिए युवी नहीं आए। उन्होंने कहा कि सुबह अभ्यास के दौरान मेरी कमर का दर्द बढ़ता गया, जिससे सभी चिंतित हैं। मैंने तत्काल टीम प्रबंधन को इसकी जानकारी दी, जिससे बैकअप के रूप में दिनेश कार्तिक को बुलाया गया है। जब उनसे पूछा गया कि आपकी अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी कौन करेगा, तो धोनी इस प्रश्न को टाल गए। उन्होंने कहा कि मैं खेलने की पूरी कोशिश करूंगा।
उधर, लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे वीरेंद्र सहवाग पर गाज गिरने के आसार हैं। संभव है वह इंग्लैंड के खिलाफ टीम में नहीं लिए जाएं। चयनकर्ता विक्रम राठौड़ और सबा करीम ने शनिवार को सहवाग से लंबी चर्चा की। टीम इंडिया की प्रैक्टिस के दौरान जब सहवाग का नंबर आने वाला था, तो वे राठौड़ के साथ करीब 20 मिनट बात करते हुए दिखे। इसके बाद वीरू ने कुछ देर अभ्यास किया और फिर करीम ने उनसे चर्चा की।
आगे क्लिक कर जानिए, किस खिलाड़ी को होना चाहिए प्लेयिंग इलेवन में शामिल और किसका काटना होगा पत्ता...
टीम इंडिया की 5 बीमारी और इलाज के 5 नुस्खे
टीम इंडिया में आपसी दरार