विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> India Vs Pakistan Under 19 Cricket World Cup 2012

U-19 WC LIVE: टीम इंडिया के लगातार 2 विकेट गिरे

Dainikbhaskar.com | Aug 20, 2012, 09:34AM IST
 
 


टाउन्सविले. मैन ऑफ द मैच बाबा अपराजित के ऑलराउंड परफॉर्मेंस और हरमीत सिंह की धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली। सोमवार को क्वार्टर फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 1 विकेट से हरा कर (देखें तस्‍वीरें) भारतीयों को ईद का बेहतरीन तोहफा (ईदी) दे दिया।
 
अब सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। कीवी टीम ने क्वार्टरफाइनल में वेस्ट इंडीज को 3 विकेट से हराया।
 
इस हैरतंगेज मुकाबले में अपराजित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पाकिस्तान द्वारा दिए 137 रन के टार्गेट को टीम इंडिया ने 9 विकेट गंवा कर 48 ओवरों में हासिल किया। हरमीत सिंह 13 और संदीप शर्मा 2 रन बना कर नाबाद रहे।
 
अचानक गिरे विकेट, मची सनसनी
 
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर को सस्ते में आउट कर मुश्किलें खड़ी कर दी थीं। महज 7 रन के योग पर टीम के 3 कीमती विकेट गिर गए थे। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया हाथ में आया मैच गंवा देगी, लेकिन हरमीत सिंह ने धैर्यपूर्ण पारी खेल कर टीम को जीत दिला दी।
 
अपराजित द ऑलराउंडर
 
बाबा अपराजित ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सबसे पहले उन्होंने गेंद से कमाल दिखाते हुए एक विकेट चटकाया। अपराजित ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का सबसे कीमती विकेट लिया। बाबर ने पाक के लिए सर्वाधिक 50 रन बनाए थे, लेकिन अपराजित ने उन्हें उनमुक्त चंद के हाथों कैच करवा कर पवेलियन की राह दिखा दी। इसके बाद बैट से भी धमाल मचाते हुए उन्होंने 51 रन की मैच विनिंग इनिंग खेली। इस पारी में उन्होंने 97 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों की मदद से 51 रन बनाए।
 
विजय ने दिखाया जोर
 
बल्लेबाज विजय जोल ने टीम की पारी को संभालते हुए 36 रन की अहम पारी खेली। उन्होंने मुश्किल समय में अपराजित के साथ मिल कर चौथे विकेट के लिए 66 रन की पार्टनरशिप निभाई। विजय ने 62 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से 36 रन बनाए।
 
पाक तिकड़ी की घातक गेंदबाजी
 
पाकिस्तान के युवा बॉलर जिया उल हक, अजीजुल्लाह, और एहसान अदिल ने शानदार प्रदर्शन किया। जिया और अजीज ने जहां 3-3 विकेट लिए, वहीं अदिल ने 2 विकेट चटकाए। इन तीन गेंदबाजों के कारण टीम इंडिया को 137 रन का मामूली लक्ष्य हासिल करने के लिए 48वें ओवर तक संघर्ष करना पड़ा।
 
फ्लॉप हुए ओपनर्स
 
137 रन के टार्गेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के ओपनर्स फ्लॉप रहे। प्रशांत चोपड़ा जहां 4 रन बना कर एहसान अदिल की गेंद पर आउट हुए, वहीं कप्तान उनमुक्त चंद बिना खाता खोले जिया उल हक का शिकार बने। जिया उल हक ने प्रशांत को आउट करने के बाद अपने अगले ओवर में क्रीज पर नए आए हनुमा विहारी को भी साद अली के हाथों कैच करवा कर आउट किया। वे भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।  
 
संदीप की कातिलाना गेंदबाजी
 
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 45.1 ओवर में ही 136 रन बना कर ऑलआउट हो गई। कप्तान बाबार आजम ने सर्वाधिक 50 रन का योगदान किया।
 
इंडियन टीम के लिए संदीप शर्मा और रविकांत सिंह ने 3-3 विकेट चटकाए। कमाल पासी, हरमीत सिंह, अपराजित और अक्षदीप नाथ को 1-1 विकेट मिला। संदीप ने सबसे पहले सलामी बल्लेबाज सामी असलम को मैच की पहली ही गेंद पर अपराजित के हाथों लपकवा कर आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने क्रीज पर नए आए इमाम उल हक को उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर अपराजित के ही हाथों कैच करवा कर आउट कर दिया।
 
संदीप के बाद छाए रविकांत
 
संदीप के कातिलाना पहले ओवर के बाद रविकांत सिंह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने टीम के लिए खतरनाक लग रहे उमर वहीद को 27 रन के निजी स्कोर पर विकेटकीपर पटेल के हाथों लपकवा कर आउट किया। अपने अगले ओवर में उन्होंने क्रीज पर नए आए सामी अली को पैर जमाने का मौका दिए बगैर क्लीन बोल्ड कर दिया। रविकांत ने जहां 43 रन दे कर 3 विकेट लिए, वहीं संदीप ने 8.1 ओवर की गेंदबाजी में महज 24 रन दे कर 3 शिकार किए।
PHOTOS: कुछ ऐसे जूनियर टीम इंडिया ने बजाया पाक का बैंड
LORD'S के मैदान पर रचेगा नया इतिहास, साउथ अफ्रीका नंबर 1 के करीब
गांगुली ने पहले धोनी पर साधा निशाना, बाद में दी सफाई

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment