फिर मिस्बाह भी हुए रवाना
जमशेद के विकेट के बाद टीम इंडिया पर से हार का खतरा टला नहीं था। पाकिस्तान के पास 107 रन बनाने के लिए बहुत सारा समय और विकेट बाकी थे। मिस्बाह ने उमर अकमल के साथ पारी संभालना शुरू की।
ऐसा लग रहा था कि दोनों मैच भारत के हाथ में से निकाल ले जाएंगे, लेकिन अश्विन ने 35वें ओवर की पहली ही गेंद पर कप्तान मिस्बाह को पवेलियन रवाना कर दिया। यह विकेट भारत के लिए बड़ी राहत लेकर आया।