LIVE: साउथ अफ्रीका ने चुनी पहले गेंदबाजी

कोलंबो.आईसीसी ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप 2012 में भारत ने साउथ अफ्रीका को 1 रन से हराया। इस जीत के बावजूद टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो गया। सेमी फाइनल में पहुंचने के लिए इंडिया को 32 रन या उससे अधिक रनों से जीत दर्ज करना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
पाकिस्तान, वेस्ट इंडीज, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका सेमी फानल में पहुंचे। पहला सेमी फाइनल मैच 4 तारीख को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 5 तारीख को ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के बीच खेला जाएगा।
भारत द्वारा दिए 153 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीकन टीम 1 गेंद शेष रहते 151 रन पर ऑल आउट हुई। फाफ डु प्लेसिस ने बेहतरीन 65 रन की पारी खेल कर टीम इंडिया को जीत के बावजूद टूर्नामेंट में आगे बढ़ने से रोक दिया। प्लेसिस 65 रनों की पारी खेल कर युवराज की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 38 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के लगाए।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने किया क्वालिफाई
T-20 WC: श्रीलंका और वेस्ट इंडीज सेमी फाइनल में
चैंपियन की तरह खेले युवराज, फिर भी मिला ये 'दर्द'







