LIVE: सहवाग चोटिल, रहाणे को मिला मौका
Dainikbhaskar.com
| Aug 04, 2012, 14:17PM IST

पल्लेकल. माइक्रोमैक्स कप के अंतिम वनडे में मेजबान श्रीलंका को भारत ने 20 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया। इस जीत के साथ ही भारत वनडे रैकिंग में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे पायदान पर आ गया है। अब दक्षिण अफ्रीका तीसरे नंबर की टीम होगी।
टीम की इस जीत में गौतम गंभीर (88), मनोज तिवारी (65) और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (58) की जोरदार अर्धशतकीय पारियों का अहम योगदान रहा। इसके बाद इरफान पठान (5/61) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने मेजबान टीम को धूल चटा दी। भारत अब श्रीलंका दौरे पर पल्लेकल में ही 7 अगस्त को एकमात्र ट्वेंटी-20 मैच खेलेगा।
गंभीर ने ठोके लगातार दो चौके, कर गए कप्तान 'साहब' की बराबरी









