LIVE: श्रीलंका ने चुनी पहले गेंदबाजी

पल्लेकल.माइक्रोमैक्स कप के एकमात्र टी-20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 39 रन से हराया। इस जीत के साथ ही भारत टी-20 रैंकिंग में चौथे पायदान पर आ गया है। 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम 18 ओवरों में ही 116 रन बना कर ऑलआउट हो गई। अशोक डिंडा ने 18वें ओवर में तीन विकेट चटका कर टीम को जीत दिलाई।
श्रीलंका को पहले दो झटके इरफान पठान ने दिए। उन्होंने थरंगा और दिलशान को सस्ते में आउट किया। इसके बाद उन्होंने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर जयवर्धने को भी आउट किया। जयवर्धने 26 रन बना कर आउट हुए।
भारत ने श्रीलंका के सामने 156 रन की चुनौती रखी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवा कर 155 रन बनाए। धोनी 16 और रैना 34 रन बना कर नाबाद रहे।
श्रीलंका के खिलाफ इंटरनेशनल टी-20 मुकाबलों में यह टीम इंडिया का सबसे छोटा स्कोर है।
कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टी-20 करियर का पहला पचासा पूरा किया। वे 68 रन बना कर एरांगा की गेंद पर आउट हुए।
टॉस - श्रीलंका ने भारत को दिया पहले बल्लेबाजी का न्यौता।
गोल्ड पर है मॉम मैरीकॉम की नजर







