विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> India Vs Sri Lanka t20 World Cup Practice Match

LIVE: फिटनेस के शक को किया किनारा, बैटिंग के लिए उतरे वीरू

Dainikbhaskar.com | Sep 15, 2012, 09:46AM IST
 
 


कोलंबो.आईसीसी ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप के वार्मअप मैच में भारत ने मेजबान श्रीलंका को 26 रन से हराया। टीम इंडिया द्वारा दिए 147 रन के टार्गेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 3 गेंदें शेष रहते 120 रन पर ऑलआउट हो गई। इरफान पठान ने 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए। लक्ष्मीपति बालाजी ने भी 3 विकेट झटके। 
 
गंभीर चोटिल
 
टीम इंडिया ने प्रैक्टिस मैच तो जीत लिया, लेकिन टीम के स्टार ओपनर गौतम गंभीर मैच के पहले ही ओवर में चोटिल हो गए। लसित मलिंगा के बाउंसर से उनकी कलाई में चोट लग गई। हालांकि उन्‍हें अगले मैच के लिए फिट बताया गया है।
 
इरफान का पंच
 
लेफ्ट आर्म मिडियम पेस बॉलर इरफान पठान ने अपना जलवा दिखाते हुए मैच में 5 विकेट चटकाए। उन्होंने सबसे पहले श्रीलंका के दोनों ओपनर्स को आउट किया। श्रीलंकाई पारी के पहले ओवर में पठान ने युवा बल्लेबाज मुनावीरा को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद तिलकरत्ने दिलशान को सस्ते में विकेट के पीछे लपकवाया। इरफान यहीं नहीं थमे। अपने दूसरे स्पेल में उन्होंने एक ही ओवर में अजंथा मेंडिस, थिसारा परेरा और कप्तान महेला जयवर्धने को आउट किया। पठान ने मैच में 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए।
 
धोनी का धमाका
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 146 रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 55 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने भी फॉर्म में वापसी का संकेत देते हुए 37 रन बनाए।
 
कप्तान धोनी ने टीम की पारी संभालते हुए महज 42 गेंदों पर अविजित 55 रन बनाए। धोनी ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने भी 4 चौकों और 1 छक्के से सजी 37 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए नुवान कुलसेखरा ने 39 रन देकर 2 विकेट चटकाए। एंजलो मैथ्यूज, रंगना हेराथ और मलिंगा को 1-1 विकेट मिला।
 
भारतीय पारी
 
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनिंग बैट्समैन गंभीर ने शानदार शुरुआत करते हुए पहली ही गेंद पर चौका लगाया। मलिंगा ने भी चौथी गेंद पर इसका बदला लेते हुए खतरनाक बाउंसर डाला। बाउंसर से चोटिल हुए गंभीर 5 रन बना कर रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
 
इसके बाद सहवाग ने 2 चौकों की मदद से 12 रन बनाए, लेकिन वे भी अधिक देर तक नहीं टिक सके। कुलसेखरा ने पांचवें ओवर में उन्हें मुनावीरा के हाथों लपकवा कर आउट किया। वीरू से पहले सुरेश रैना 2 चौकों की मदद से 12 रन बना कर आउट हुए। उन्हें भी कुलसेखरा ने चलता किया।
 
आईसीसी वनडे टीम में चुने गए विराट कोहली भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके। वे महज 8 रन बना कर मैथ्यूज का शिकार बने। कैंसर के बाद टीम में वापसी कर रहे युवराज सिंह भी 11 रन बना कर हेराथ की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। इस पारी में उन्होंने 2 चौके लगाए।
 
51 रन के स्कोर पर 4 विकेट गिरने के बाद कप्तान धोनी ने रोहित शर्मा के साथ मिल कर पारी को संभाला। शर्मा ने फॉर्म में वापसी के संकेत देते हुए 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 37 रन बनाए। भारतीय पारी के अंतिम ओवर में मलिंगा ने उन्हें जयवर्धने के हाथों कैच लपकवा कर आउट किया।
 
कप्तान धोनी ने नाबाद 55 रन बनाए। उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 130.95 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 78 रन की पार्टनरशिप की। धोनी 55 रन और इरफान पठान 2 रन बना कर नाबाद रहे।
प्रवीण कुमार ने चयनकर्ताओं पर लगाया पक्षपात का आरोप
धोनी बने आईसीसी वनडे टीम के कप्तान
T-20 WC: फुल कॉन्फिडेंस में हैं धोनी, खास स्ट्रेटेजी से करेंगे अटैक
टी-20 वर्ल्‍ड कप: टीम इंडिया के आधे खिलाड़ी 30+

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment