विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> India Win Toss Elect To Bat 1st In 2nd ODI

LIVE: भारत ने चुनी पहले बल्लेबाजी

Dainikbhaskar.com | Jul 24, 2012, 14:11PM IST
 
 


हंबनतोता. थिसारा परेरा और एंजलो मैथ्यूज की कातिलाना गेंदबाजी और दिलशान व उपुल थरंगा के अर्धशतकों के दम पर श्रीलंका ने दूसरे वनडे में 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। हंबनतोता में हुए मुकाबले को जीत कर मेजबान ने सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। इस तरह टीम इंडिया का वनडे क्रिकेट में नंबर वन बनने का सपना भी टूट गया। 

भारत द्वारा दिए 139 रन के छोटे लक्ष्य को श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने 181 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। ओपनिंग बैट्समैन उपुल थरंगा जहां 59 रन बना कर नाबाद रहे, वहीं दिलशान ने 50 रन का योगदान किया।
19 रन दे कर 3 विकेट लेने वाले थिसारा परेरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

परेरा और मैथ्यूज ने निकाला दम


पहले वनडे में 314 रन का विशाल स्कोर बनाने वाली टीम इंडिया दूसरे वनडे में 150 रन तक नहीं बना सकी। थिसारा परेरा और एंजलो मैथ्यूज की कातिलाना गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाजों की एक न चली। परेरा ने अपने पहले स्पेल में बिना एक भी रन दिए तीन भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग (15) को अपनी ही गेंद पर लपक कर मेहमान टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद फर्स्ट वनडे के शतकवीर विराट कोहली को महज 1 रन के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे लपकवाया। रैना भी परेरा का शिकार बने। परेरा ने मैच में कुल 19 रन दे कर तीन विकेट हासिल किए।


दूसरे छोर से एंजलो मैथ्यूज ने परेरा का बखूबी साथ निभाया। उन्होंने भारतीय टीम पर दबाव बनाते हुए विकेट लेने का क्रम जारी रखा। मैथ्यूज ने महज 14 रन दे कर रोहित शर्मा (0), कप्तान धोनी (11) और प्रज्ञान ओझा (5) के विकेट झटके।


फ्लॉप रहे भारतीय बल्लेबाज


टीम इंडिया दूसरे वनडे में फ्लॉप हुई। मेहमान टीम के बल्लेबाज 33.3 ओवरों में 138 रन बना कर ऑलआउट हुए। टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। हालत कुछ इस कदर खराब रही कि टीम के सात बल्लेबाज 10 रन तक नहीं बना सके। पहला विकेट 31 रन के योग पर गंवाने के बाद अगले पांच विकेट महज 48 रन के योग पर गिरे।


गंभीर ने जड़ा अर्धशतक


सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने एक छोर से पारी को संभालते हुए 65 रन की पारी खेली। इसी पारी के दम पर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच सका। भारत के पहले 6 विकेट महज 79 रन पर गिर गए थे, लेकिन गंभीर ने एक छोर से मोर्चा संभाले रखा।


दिलशान-थरंगा के अर्धशतक


श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने पिछले मैच की कसर पूरी करते हुए बेहतरीन अर्धशतक लगाया। उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों की मदद से 50 रन बनाए। उन्हें आर अश्विन ने आउट किया। इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा ने नाबाद 59 रन की पारी खेल कर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में 8 चौके लगाए। आउट होने से पहले दिलशान ने थरंगा के साथ मिल कर पहले विकेट के लिए 119 रन की पार्टनरशिप की। इसके साथ ही इस जोड़ी ने श्रीलंका के लिए सर्वाधिक शतकीय साझेदारियां करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह 9वां मौका है जब इन दोनों ने वनडे में 100 से अधिक रन जोड़े हैं।


अगला मैच 28 को


इस जीत के साथ श्रीलंका ने सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। पहला मैच टीम इंडिया 21 रन से जीती थी। सीरीज का अगला मुकाबला 28 तारीख को दांबुला में खेला जाएगा।


LIVE PICS: कुछ यूं ढेर हुए टीम इंडिया के धुरंधर

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment