टाउन्सविले. टीम इंडिया ने कप्तान उनमुक्त चंद की अगुवाई में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया में हुए टूर्नामेंट में भारत ने मेजबान टीम को खिताबी मुकाबले में 6 विकेट से हराया। कंगारू टीम द्वारा दिए 226 रन के टार्गेट को भारतीय टीम ने कप्तान के शतक और समित पटेल के अर्धशतक की बदौलत महज 47.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।
जीत के बाद कैसे मनाया टीम इंडिया ने जश्न? देखिए, तस्वीरें...