खेल डेस्क. हर क्रिकेट का ड्रेसिंग रूम एक ऐसी जगह होती है, जहां खिलाड़ी अपनी थकान, गुस्सा और खुशी जैसे हर इमोशन को निकालते हैं। सचिन तेंडुलकर जैसे शर्मीले क्रिकेटर अकसर ड्रेसिंग रूम में ही अपना गुस्सा जाहिर करते हैं।
दिन भर मैदान पर पसीना बहाने के बाद जब जीत का स्वाद चखने को मिलता है, तो सभी खिलाड़ी इसी कमरे में मीडिया की नजरों से छुप कर जश्न मनाते हैं।
लेकिन कभी कभी यही जश्न कैमरे में कैद हो ही जाता है। 1994 में एक मैच जीतने के बाद कपिल देव ने अपनी टीम के साथ ऐसा ही सेलिब्रेशन किया था।
उन्होंने व्हिस्की पीने के बाद उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ मिल कर इस स्टाइल से ठुमके लगाए थे। तब सचिन तेंडुलकर भी टीम का हिस्सा थे।
आइए, तस्वीरों में देखते हैं टीम इंडिया के सितारों की कुछ खास तस्वीरें जो अब याद बन कर उनके मन को गुदगुदाती हैं...