बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में भी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 135 रन से हराकर चार मैचों की सीरीज में अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है। चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने कंगारुओं को आठ विकेट से हराया था। सीरीज का तीसरा टेस्ट 14 मार्च से मोहाली में खेला जाएगा।
भारतीय उपमहाद्वीप में स्पिनर्स का सामना करना वैसे भी विदेशी टीमों के लिए आसान नहीं होता और जैसा अनुमान था टीम इंडिया की लिए इस सीरीज में भी स्पिन गेंदबाजी तुरुप का इक्का साबित हो रही है।
हालांकि टेस्ट सीरीज से पहले कंगारू गला फाड़-फाड़ कर कह रहे थे कि वो स्पिन के खिलाफ पूरी तैयारी ओर रणनीति बनाकर आए हैं लेकिन चेन्नई और हैदराबाद में उनके इन दावों की पोल खुल गई।
कंगारू बल्लेबाजों को भारतीय स्पिन तिकड़ी आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और हरभजन सिंह की कोई काट दिखाई नहीं दे रही है। केवल कप्तान माइकल क्लार्क को छोड़ कोई भी बल्लेबाज स्पिन के सामने सहज नहीं दिख रहा।
कंगारुओं को कैसे टीम इंडिया के यह त्रिदेव संकट में डाल चुके हैं और कैसे खुली पोल, जानने के लिए क्लिक करें आगे की तस्वीरें...