अहमदाबाद. टीम इंडिया के स्टार इरफान पठान इन दिनों सियासी रंग लिए नरेंद्र मोदी की रैलियों में धूम मचा रहे हैं। चोट के कारण क्रिकेट से दूर हुए पठान को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैचों में मौका नहीं दिया गया है।
इरफान ने बुधवार को बीजेपी के प्रमुख लीडर और गुजरात राज्य के चीफ मिनिस्टर नरेंद्र मोदी के साथ मंच बांट कर सभी को हैरान कर दिया। बादामी रंग की पेंट और हल्के नीले रंग की शर्ट के साथ स्टाइलिश गॉगल्स में इरफान किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं लग रहे थे। हालांकि, उन्होंने बीजेपी के भगवा कपड़े नहीं पहने, लेकिन मोदी के बाजू वाली सीट पर विराजमान हो कर उन्होंने सभी को चकित कर दिया।
इरफान 2 नवंबर को कर्नाटक के खिलाफ रणजी मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उसके बाद से वे क्रिकेट से दूर हैं।
वडोदरा में हुए उस मैच में पठान ने 121 रन की पारी खेलने के साथ 2 विकेट भी चटकाए थे।
आगे क्लिक कर देखिए, इरफान पठान का POLITICAL स्टाइल