विराट हैं क्रिकेट के अगले 'सचिन'?
नई दिल्ली. क्या विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया के नए सचिन तेंडुलकर हैं? शायद यह कहना जल्दबाजी या अतिशयोक्ति होगी। लेकिन विश्व कप 2011 के फाइनल के बाद जिन लोगों ने भी तस्वीरें देखी होंगी, उन्हें याद होगा कि विराट ने सचिन को अपने कंधों पर बैठा लिया था। वह सिर्फ एक तस्वीर ही नहीं थी। बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य की एक झलक थी।
दरअसल, कई लोगों को लगता है कि विराट कोहली आने वाले कल के 'सचिन' हो सकते हैं। दोनों क्रिकेटरों के करियर पर निगाहें डालने पर यह साफ हो जाता है कि विराट कोहली जिस तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं, वे बहुत जल्द उस कतार में जा खड़े होंगे, जहां क्रिकेट के 'महान' कहे जाने वाले खिलाड़ी खड़े होते हैं।
आईसीसी का 'वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली ने अपनी प्रतिभा का 'सिक्का' जमा दिया है। सचिन को क्रिकेट खेलते 23 साल हो चुके हैं। जबकि विराट की उम्र ही 23 साल है, यानी विराट जब पैदा हुए थे, तभी से सचिन इंटरनेशनल क्रिेकेट खेल रहे हैं।
आगे की स्लाइड में देखिए, आखिर क्यों कोहली हैं 'विराट':
आपकी राय
क्या आपको विराट कोहली के खेल में सचिन की झलक दिखती है? क्या विराट सचिन के रिकॉर्ड के 'एवरेस्ट' के आसपास भी पहुंच सकते हैं? क्या विराट भारतीय क्रिकेट के अगले सबसे बड़े खिलाड़ी हैं? इन मुद्दों पर अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर सबमिट करें।
विराट कोहली साल के सर्वश्रेष्ठ ODI क्रिकेटर
अयाज मेमन की नजर में टी-20 वर्ल्ड कप के हैं तीन मजबूत दावेदार
धोनी बने आईसीसी वनडे टीम के कप्तान
प्रवीण कुमार ने चयनकर्ताओं पर लगाया पक्षपात का आरोप







