खेल डेस्क। हैदराबाद टेस्ट में एक पारी और135 रन की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की निगाहें मोहाली पर टिक गई हैं। मोहाली में 14 मार्च से सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जाएगा।
चेन्नई के बाद हैदराबाद में मिली जीत ने भारतीय टीम जहां जोश से भरी हुई है वहीं कंगारुओं की बोलती बंद हैं। अब तक दोनों टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों और स्पिनर्स से जिस तरह का प्रदर्शन किया है उससे मोहाली की जीत भी ज्यादा दूर दिखाई नहीं दे रही।
हालांकि बल्लेबाजों और स्पिनर्स के दम पर मिली जीत से टीम इंडिया की कमजोरियां भी दब सी गई हैं और ऐसी ही एक बड़ी कमजोरी का नाम बन गए हैं इशांत शर्मा।
वैसे तो विनिंग कॉम्बीनेशन के साथ छेड़छाड़ नहीं की जाती लेकिन मोहाली टेस्ट के लिए भी सिलेक्टर्स और धोनी इस कमजोरी के साथ ही उतरते हैं तो टीम इंडिया को खतरा भी हो सकता है।
इशांत कैसे बन गए हैं टीम इंडिया की कमजोरी और कैसे कंगारू उठा सकते हैं इसका फायदा, जानने के लिए क्लिक करें आगे की तस्वीरें..