बेंगलुरु. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए सीरीज के पहले टी-20 मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच टकराव देखने को मिला। दोनों टीमों के खिलाड़ी जब मैदान पर भिड़ते हैं तो अकसर गहमागहमी का माहौल बन जाता है। छोटी से छोटी हरकत भी कमेंट और स्लेजिंग जैसी लगती है। यदि गलती से दोनों टीमों के खिलाड़ी भिड़ भी जाएं तो भी एक बड़ा विवाद खड़ा हो जाता है।
मंगलवार की रात भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
बेंगलुरु में हुए रोमांचक मुकाबले के दौरान पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज इशांत शर्मा से उलझ गए। इशांत के बाउंसर पर अकमल ने खराब शॉट खेला था। रवींद्र जडेजा ने पीछे की ओर दौड़ते हुए शानदार कैच लपका। लेकिन गेंद की ऊंचाई के कारण उसे नो बॉल करार दे दिया गया। इस बात पर इशांत और अकमल के बीच तीखी बहस हुई। दोनों खिलाड़ी गाली-गलौच तक उतर आए।
आगे क्लिक कर देखिए, भारत-पाक खिलाड़ियों की तूतू-मैंमैं