बल्ले से ऐसे गरजा ये पाकिस्तानी, कंगारुओं को याद आ गई नानी
Dainikbhaskar.com
| Sep 01, 2012, 16:04PM IST

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया तो अजमल की अगुआई में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने उसे लगातार झटके देकर 50 ओवर में 9 विकेट पर 248 रन तक सीमित रखा। अजमल ने 10 ओवर में 32 रन देकर चार विकेट लिए जबकि तेज गेंदबाज जुनैद खान ने 9 ओवर में 59 रन देकर तीन विकेट लिए।
जमशेद 98 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों के सहारे 97 रन बना कर आउट हुए। वह अपना दूसरा वनडे शतक मात्न तीन रन से चूक गए, लेकिन ओपनर मोहम्मद हफीज (23) और ऑलराउंडर अजहर अली (नाबाद 59) के साथ उनकी उपयोगी साझेदारियों ने पाकिस्तान को शानदार जीत के साथ बराबरी दिला दी।
हफीज और जमशेद के बीच पहले विकेट के लिए 11.1 ओवर में 66 रन की साझेदारी हुई जबकि दूसरे विकेट के लिए शतकीय पार्टनरशिप में जमशेद और अजहर ने 16.4 ओवर में आतिशी 101 रन जोड़ लिए। जमशेद के 167 रन के स्कोर पर आउट होने पर यह जोड़ी टूटी, लेकिन अजहर ने टीम को मंजिल तक पहुंचा दिया।






