विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Jeevanjot S Knock Helps Punjab Win Over Ranji Champ Rajasthan

22 साल का सरदार रहा असरदार... बल्ले से कर दिया चैंपियन को खल्लास

1 of 4 Photos
मोहाली. जोरदार फॉर्म में चल रहे युवा बल्लेबाज जीवनजोत सिंह (नाबाद 110) के बेहतरीन शतक से पंजाब ने गत दो
बार के चैंपियन राजस्थान को रणजी ट्रॉफी ग्रुप-ए मैच के चौथे और अंतिम दिन सुबह नौ विकेट से रौंद कर पूरे छह अंक हासिल कर लिए।
 
पंजाब के सामने जीत के लिए 204 रन का लक्ष्य था और सोमवार को तीसरे दिन की समाप्ति तक मेजबान टीम एक विकेट पर 149 रन बना चुकी थी। पंजाब को जीत की औपचारिकता पूरी करनी थी और उसने एक विकेट पर 206 रन बना कर इस सत्र में चौथी जीत हासिल कर ली।
 
पंजाब के ग्रुप.ए में अब पांच मैचों से 29 अंक हो गए हैं और उसका चोटी का स्थान बरकरार है। इस समय ग्रुप में पंजाब के आसपास कोई अन्य टीम दिखाई नहीं दे रही है। राजस्थान को सत्र की पहली हार झेलने के लिए मजबूर होना पड़ा और वह चार मैचों में पांच अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।
 
जीवनजोत ने 80 रन से और रवि इंदर सिंह ने 34 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट की अविजित साझेदारी में 142 रन जोड़ कर पंजाब को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया। जीवनजोत ने 245 मिनट क्रीज पर रह कर 171 गेंदों का सामना किया और नाबाद 110 रन में 21 चौके लगाए। रवि इंदर ने 150 मिनट क्रीज पर रहते हुए
94 गेंदों में नाबाद 60 रन में आठ चौके लगाए।

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment