खेल डेस्क. साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स आज (27 जुलाई) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जोंटी की फुर्तीली फील्डिंग के किस्से तो अधिकतर खेल प्रेमी जानते हैं, लेकिन उनके स्पोर्ट्स करियर की कुछ ऐसी बातें भी हैं जो आपको हैरान कर सकती हैं।
विकेट के बीच दौड़ हो या बैकवर्ड प्वाइंट पर फील्डिंग या फिर फुर्ती के साथ बल्लेबाज को रन आउट करना, अपने करियर में रोड्स इन सभी बातों में माहिर रहे।
उनका नाम उन खिलाड़ियों में शुमार है जिन्होंने वनडे मैचों में फील्डिंग की परिभाषा को बदल दिया। आइए, जानते हैं इस स्टार क्रिकेट के करियर और प्राइवेट लाइफ से जुड़ी कुछ बेहद खास बातें...