विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Off The Field >> Jullia Gillard On Sachin Tendulkar Award

सचिन को अवॉर्ड देने वाली गिलार्ड पर उठे सवाल

Agencies | Oct 18, 2012, 07:16AM IST
 
 

मेलबोर्न. सचिन तेंडुलकर को 'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' की सदस्यता देने की घोषणा करने के ठीक एक दिन बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड सवालों के घेरे में आ गई हैं। फेडरल इंडिपेंडेंट सांसद रॉब ओकशॉट ने एक गैर ऑस्ट्रेलियाई को यह अवॉर्ड देने के गिलार्ड के फैसले पर नाराजगी जताई है। रॉब ने कहा है कि राजनीतिक फायदा उठाने के लिए प्रधानमंत्री इस तरह से किसी विशेष सम्मान का सहारा नहीं ले सकती हैं। 
 
रॉब ओकशॉट ने कहा कि मैं सचिन और क्रिकेट दोनों से प्यार करता हूं, लेकिन मुझे इस प्रकार की राजनीति से कुछ समस्या है। यह सम्मान ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के लिए है और इसे किसी गैर ऑस्ट्रेलियाई को देना सही नहीं है। मैं इस मुद्दे को लेकर बहुत अधिक विवाद नहीं खड़ा करना चाहता, लेकिन यह इस सम्मान की विश्वसनीयता की बात है, जो केवल ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए दिया जाता है। 
 
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment