ऑस्ट्रेलिया-इंडिया अवॉर्ड गठित करें : रॉब ने गिलार्ड को एक सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि यदि हमारी प्रधानमंत्री को ऐसे फैसलों से लोकप्रियता बढ़ानी है, तो वे ऑस्ट्रेलिया-इंडिया अवॉर्ड गठित कर दें। इसके जरिये वे भारत की हस्तियों को सम्मानित भी कर देंगी और ऑस्ट्रेलिया में उस पर हल्ला भी नहीं होगा।
'ऑस्ट्रेलिया में भी काफी लोकप्रिय हैं सचिन'
जूलिया गिलार्ड ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि सचिन तेंडुलकर भारत की तरह ऑस्ट्रेलिया में भी काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया की सदस्यता स्वीकारने के लिए सचिन को धन्यवाद भी दिया।
उन्होंने बुधवार को यहां एक समारोह में कहा कि इस साल के शुरू में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें मेरे निवास पर आई थीं। मुझे देखकर आश्चर्य हुआ कि सचिन सहित भारतीय सितारों को देखने के लिए कई ऑस्ट्रेलियाई वहां मौजूद थे।