मोहाली. भारत के खिलाफ हाल ही में संपन्न वनडे क्रिकेट सीरीज में विराट कोहली तीन वनडे क्रिकेट मैचों में सिर्फ 13 रन ही बना सके। उन्हें तीनों बार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जुनैद खान ने हराया।
जुनैद ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले कहा कि विराट से सीरीज से पहले हुई मुलाकात में उन्होंने चुनौती दी थी कि वे उनकी तेज गेंदबाजी पर जमकर रन बरसाएंगे।
जुनैद ने कहा कि चूंकि विराट एक स्थापित बल्लेबाज है इसलिए मैंने इसे चुनौती के रूप में लिया और सफल रहा। जुनैद ने कहा कि विराट को मेरी लाइन व लेंथ समझने में दिक्कत हुई।