सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के ग्लैमर और रोमांच का नजारा शनिवार कोच्चि के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जमकर दिखाई दिया।
दूसरे मच में मुंबई हीरोज का मुकाबला था केरला स्ट्राइकर्स से। केरला ने अंतिम ओवर में मुंबई के अरमानों पर पानी फेर दिया।
अंतिम ओवर में केरला को जीत के लिए सात रन चाहिए थे और पहली गेंद ही वाइड हो गई। इसके बाद केरला स्ट्राइकर्स के विवेक गोपन ने छक्का लगा टीम को तीन विकेट से जीत दिला दी।
मुंबई हीरोज का हौसला बढ़ाने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान पूरे समय मौजूद रहे। टीम की ब्रांड एंबेसडर चित्रागंदा सिंह भी खिलाड़ियों के साथ चीयर-अप करती नजर आईं।
तस्वीरों में देखिए किस तरह मुंबई हीरोज को केरला स्ट्राइकर्स ने दी मात और मैदान में कैसा चला सलमान का जादू...