कैनबेरा. मनुका ओवल मैदान पर हुए वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज के सामने 329 रन का स्कोर खड़ा किया। शेन वाटसन ने पहले धुआंधार अंदाज में 122 रन की पारी खेली, उसके बाद फिलिप ह्यूग्स ने ताबड़तोड़ 86 रन बनाए।
जिस मैदान पर रनों की लगातार बारिश हो रही थी, वहीं पर आईपीएल के नए करोड़पति ग्लेन मैक्सवेल कुल 4 रन बना कर पवेलियन लौट गए।
उन्हें सस्ते में निपटाने के लिए कैरेबियाई गेंदबाज सुनील नारायण के साथ ही स्टार फील्डर किरॉन पोलार्ड का बड़ा हाथ रहा। पोलार्ड ने बाउंड्री पर बेहतरीन कैच लपक कर मैक्सवेल को पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया।
हवा में छलांग लगा कर लिया गया यह कैच इतना शानदार था कि खुद आईसीसी ने भी सोशल नेटवर्किंग साइट पर इसकी तारीफ की।
आगे क्लिक कर देखिए, वनडे क्रिकेट के सबसे शानदार कैच