विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Know About Vvs Laxman Profile

लक्ष्‍मण और संन्‍यास

dainikbhaskar.com | Aug 18, 2012, 14:20PM IST
 
 


नई दिल्‍ली. खबर आ रही है कि टीम इंडिया के स्टार टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लेने के लिए मजबूर किया गया था। सूत्रों के हवाले से मीडिया में आ रही खबर के मुताबिक न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्‍ट मैचों के लिए टीम के ऐलान से पहले ही चयनकर्ताओं ने लक्ष्‍मण से कह दिया था कि यह सीरीज उनकी आखिरी सीरीज होगी। लक्ष्‍मण से यह भी कहा गया था कि इस फैसले में बीसीसीआई भी चयनकर्ताओं के साथ है। तभी से लक्ष्‍मण आहत थे। 
यह वजह रही कि लक्ष्‍मण (पढ़ें भास्‍कर को दिया इंटरव्यू)  ने काफी सोच-विचार के बाद टेस्‍ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया और न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए टीम में चुने जाने के बावजूद नहीं खेलने का फैसला किया। हैदराबाद में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में लक्ष्‍मण ने कहा, यही सही वक्‍त है जब मुझे खुद को क्रिकेट से अलग कर लेना चाहिए। मैं आज से ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास ले रहा हूं।' लक्ष्‍मण ने कहा कि वह न्‍यूजीलैंड सीरीज में भी नहीं खेलेंगे।

 

लक्ष्‍मण पर रिटायरमेंट के लिए दबाव की खबरों को इसलिए भी बल मिलता है क्‍योंकि टेस्ट टीम में चुने जाने के काफी दिन बाद लक्ष्‍मण ने अचानक संन्यास का अचानक फैसला ले लिया। जबकि उनके सामने घरेलू मैदान (हैदराबाद) में सम्मानपूर्वक विदाई लेने का भी विकल्‍प था। यही नहीं, उन्‍होंने बोर्ड व प्रमुख चयनकर्ताओं को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले ही इसकी जानकारी दी। और, घोषणा के समय इनमें से कोई भी साथ मौजूद नहीं था। बोर्ड और चयनकर्ताओं के रवैये पर पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली ने भी सवाल उठाए हैं।


लक्ष्‍मण ने संन्‍यास का ऐलान करते हुए मीडिया से कहा कि वह युवाओं को मौका देना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने संन्यास का ऐलान किया है। लक्ष्मण के संन्यास के ऐलान के साथ ही उनकी पत्नी रो पड़ीं। 


37 साल के लक्ष्‍मण (फोटो गैलरी) ऐसी टिप्‍पणियों से भी 'आहत' थे कि उनके खेलने से युवा खिलाडि़यों के लिए राह नहीं खुल रहा है। उनका कहना है, 'मैंने कभी स्‍वार्थ के लिए नहीं खेला। मैं हमेशा टीम की सफलता में अपना योगदान देने का ध्‍येय रखता हूं। मुझे किसी निजी उपलब्धि से ज्‍यादा खुशी टीम की जीत से मिलती है।'
इंटरव्यू: वेरी-वेरी स्‍पेशल हैं लक्ष्‍मण की जिंदगी बदलने वालीं ये बातें
जब दर्द से कराहते हुए लक्ष्मण बने टीम के संकटमोचक
कंगारुओं का शिकार करने में माहिर थे लक्ष्मण

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment